पुखरायां। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 और शक्ति दीदी अभियान के तहत गुरुवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल ने थाना क्षेत्र के नोनारी और डेरापुर कस्बे में जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
गोष्ठियों के दौरान महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मियों, राखी और प्रीती ने महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर स्कूल, कॉलेज या रास्ते में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अन्य अपराध का सामना करना पड़े, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई टोल-फ्री नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
महिला सुरक्षा दल ने बताया कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिलाएं और बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों, मानव तस्करी, बाल शोषण, बाल श्रम उन्मूलन और बाल विवाह रोकथाम के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और इसे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बेहद उपयोगी बताया। महिला सुरक्षा दल का यह प्रयास महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…
कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…
This website uses cookies.