कानपुर देहात

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत सिकंदरा कस्बे में महिलाओं,बालिकाओं को किया गया जागरूक,अधिकारों से कराया गया रूबरू

सिकंदरा कस्बे में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें उनके अधिकारों से रूबरू कराया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी,पुखरायां। सिकंदरा कस्बे में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें उनके अधिकारों से रूबरू कराया गया।महिला सुरक्षा दल टीम की हेमा ठाकुर व शशि ने शुक्रवार को सिकंदरा कस्बे के मुख्य बाजार में महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते कोई मनचला,शोहदा उन्हें परेशान करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।इसके अलावा महिलाएं,बालिकाएं थाने पर बनाए गए महिला हेल्प डेस्क पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102,फायर ब्रिगेड 101 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड एब्यूज तथा अन्य सरकारी योजनाओं से भी रूबरू कराया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

10 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

11 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

12 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

12 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

12 hours ago

This website uses cookies.