G-4NBN9P2G16

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत बरौर कस्बे के मुख्य बाजार व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं,,बालिकाओं को किया गया जागरूक,दी गई कानूनी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शुक्रवार को थाना बरौर की महिला सुरक्षा दल द्वारा कस्बे के मुख्य चौराहों व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं बालिकाओं को जागरूक किया गया

पुखरायां।मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शुक्रवार को थाना बरौर की महिला सुरक्षा दल द्वारा कस्बे के मुख्य चौराहों व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।शुक्रवार को कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी हेमा सोनी ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्राएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में आज एक अज्ञात बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को… Read More

18 minutes ago

सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की माँग

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। देशभर के लाखों सेवारत शिक्षकों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले 01 सितम्बर 2025 के उच्चतम… Read More

30 minutes ago

भोगनीपुर तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की बैठक

आवारा पशुओं और खाद की समस्या से निजात दिलाने का छाया रहा मुद्दा पुखरायां। भोगनीपुर तहसील परिसर में सोमवार को… Read More

53 minutes ago

कानपुर देहात : रबी 2025-26: किसानों को मिलेगा मुफ्त दलहनी बीज मिनीकिट

कानपुर देहात: कानपुर देहात के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित 'निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट… Read More

1 hour ago

कलेक्ट्रेट कानपुर नगर में निष्प्रयोज्य विद्युत सामग्री की नीलामी 23 सितंबर को

कानपुर नगर: कलेक्ट्रेट परिसर में पड़ी पुरानी और अप्रयुक्त विद्युत सामग्री की नीलामी जल्द ही होने वाली है। अपर जिलाधिकारी… Read More

2 hours ago

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक बढ़ी

कानपुर नगर: उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है जो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेना चाहते हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.