कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा सरकार आज तक की सबसे बड़ी तानाशाह सरकार है : सपा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्नातक खंड कानपुर उन्नाव से प्रत्याशी रहे डा० कमलेश कुमार यादव ने एक मुलाकात मे भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक की सबसे अधिक तानाशाह सरकार है। जिसमें महंगाई भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उनके साथ मे वरिष्ठ नेता पंडित धर्मेंद्र त्रिवेदी भी रहे। 

सचिन सिंह , सरवनखेड़ा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्नातक खंड कानपुर उन्नाव से प्रत्याशी रहे डा० कमलेश कुमार यादव ने एक मुलाकात मे भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक की सबसे अधिक तानाशाह सरकार है। जिसमें महंगाई भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उनके साथ मे वरिष्ठ नेता पंडित धर्मेंद्र त्रिवेदी भी रहे।

ये भी पढ़े-        तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में कार खाई में गिरी चार घायल 

कस्बा गजनेर मे हुईं एक मुलाकात मे समाजवादी पार्टी के स्नातक खंड कानपुर उन्नाव से प्रत्याशी रहे डा० कमलेश यादव एवं वरिष्ठ नेता पंडित धर्मेंद्र त्रिवेदी ने संयुक्त बयान मे भाजपा सरकार पर आरोप मढते हुए कहा कि भाजपा सरकार आज तक की सबसे बड़ी तानाशाह सरकार है जिसमे यदि कोई विरोध करता है तो सरकार उस पर बुलडोजर और ई डी सी बी आई से हमला किया जाता है। और अपनी गलत नीतियों का बखूबी बचाव किया जाता है। कहा कि आज इस सरकार मे महिलाएं छात्राएं सुरक्षित नहीं है। जब कि सरकार राम राज्य का सपना दिखा रही है। और पूंजीपतियों की सरकार है।

   ये भी पढ़े-     भारत की स्वतंत्रता के अमृत काल में हमें आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है : विनोद कटियार 

उन्होंने कहा कि आज महगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर आज सरकारी तंत्र खुलेआम लूट घसोट कर रहे है। आज किसानों को सिचाई का पानी नहरों मे नही मिल रहा है। महगाई से आम जनता कमर सीधी नहीं कर पा रहा है। बेरोजगारी इस तरह बढी है कि बेरोजगार परेशान घूम रहे हैं। बिजली बिल से लेकर खाने पीने की जरूरतमंद वस्तुओं के दामों के साथ ही डीजल पेट्रोल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अनाप सनाप दाम बढने से आम आदमी परेशान है। आज सरकार विकास का रास्ते से भटक चुकी है और बुलडोजर मे जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज किसान आवारा गौवंश से अपनी फसलों की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं और किसान परेशान है। पर सरकार अभी तक कोई प्रबंध नही कर पाई है। इस अवसर पर उनके साथ मे पंडित धर्मेंद्र त्रिवेदी आर एन सिंह महेंद्र सिंह उर्फ़ बडे ठाकुर सहित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading