मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं,बालिकाओं को किया गया जागरूक,टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी
कानपुर देहात में शासन की कल्याणकारी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत थाना मूसानगर महिला सुरक्षा दल टीम द्वारा महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, मूसानगर/ पुखरायां। कानपुर देहात में शासन की कल्याणकारी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत थाना मूसानगर महिला सुरक्षा दल टीम द्वारा महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।कस्बे के मुख्य बाजार,मुक्ता देवी मंदिर में महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल टीम की माया देवी व आरती ने कहा कि स्कूल,कॉलेज,बाजार आते जाते कोई मनचला,शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किए हैं।उन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।इसके अलावा थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।जहां पर पुलिस अधिकारी,कर्मचारी हमेशा तैनात रहते हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी शिकायत के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।साथ ही उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज तथा अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.