कानपुर देहात

मिशन शक्ति फेज-5 शक्ति दीदी के तहत महिलाओं,बालिकाओं को किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के पंचम चरण के तहत रविवार को जनपद कानपुर देहात के थाना अमराहट महिला महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं,बालिकाओं,छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वालंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों,प्रमुख चौराहों,बाजार इत्यादि स्थानों पर चौपाल लगाकर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के पंचम चरण के तहत रविवार को जनपद कानपुर देहात के थाना अमराहट महिला महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं,बालिकाओं,छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वालंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों,प्रमुख चौराहों,बाजार इत्यादि स्थानों पर चौपाल लगाकर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की अर्चना व राजलक्ष्मी ने कहा कि स्कूल कॉलेज,रास्ते आते जाते कोई मनचला,शोहदा उन्हें परेशान करता है तो घबराएं नहीं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किए गए हैं।इन टोल फ्री नंबरों पर बेहिचक अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जायेगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।जहां पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी हमेशा तैनात रहते हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड एब्यूज,साइबर हेल्पलाइन तथा अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं,छात्राएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

14 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

16 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

16 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

16 hours ago

This website uses cookies.