कानपुर देहात

मिशन शक्ति व शक्ति दीदी अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व  महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना  मिशन शक्ति व शक्ति दीदी विशेष अभियान फेज 5 के तहत गुरुवार को कोतवाली भोगनीपुर की महिला सुरक्षा टीम द्वारा पुखरायां कस्बे में गोष्ठी का आयोजन कर बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व  महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना  मिशन शक्ति व शक्ति दीदी विशेष अभियान फेज 5 के तहत गुरुवार को कोतवाली भोगनीपुर की महिला सुरक्षा टीम द्वारा पुखरायां कस्बे में गोष्ठी का आयोजन कर बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति व शक्ति दीदी विशेष अभियान फेज 5 के तहत गुरुवार को पुखरायां कस्बे के रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कालेज में बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की सुमन दीक्षित व दीपा बादाम ने कहा कि स्कूल कॉलेज,रास्ते आते जाते कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़खानी करता है तो डरें नहीं।बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किए गए हैं।

उन टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जायेगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जहां पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड लाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम व अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

12 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

14 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

14 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

14 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

14 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

14 hours ago

This website uses cookies.