कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति -4 : घबराएं  नही, टोल फ्री नंबरों पर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराएं

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 4 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत सट्टी थाना पुलिस के महिला सुरक्षा दल द्वारा बुधवार को थाना क्षेत्र के कल्लनपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 4 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत सट्टी थाना पुलिस के महिला सुरक्षा दल द्वारा बुधवार को थाना क्षेत्र के कल्लनपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जारी किए गए टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। बुधवार को थाना क्षेत्र के कल्लनपुर गांव में मिशन शक्ति फेज 4 तथा शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करते के उद्देश्य से महिला सुरक्षा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

AD KRVA
विज्ञापन

इस दौरान महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि रास्ते आते जाते समय अगर कोई भी उनके साथ छेड़खानी करता है तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। थाने पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।

AD 1
विज्ञापन

जहां पर महिला पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। महिलाएं थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं। इस दौरान शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जायेगा। वूमेन पावर लाइन के लिए 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102, फायर ब्रिगेड 101 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। वहीं इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम व सरकार द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर पुलिसकर्मी तथा महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading