G-4NBN9P2G16
पुखरायां। कस्बे के मोहल्ला विद्यार्थी नगर मीरपुर मिल कालोनी में बीती रात निशा सचान की झिंझियां और संदीप गुप्ता के टेसू का विवाह परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। डीजे और संगीत की धुनों के साथ निकली बारात ने कार्यक्रम स्थल के निकट से बड़े चक्की होते हुए पुखरायां के मुख्य मार्ग पर पहुंची। रास्ते में पटाके छोड़े गए और बारात पुखरायां बस स्टेशन से होते हुए मिल कालोनी का चक्कर लगाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
पुखरायां सुखाई तालाब निवासी विद्वान पंडित सोनू शुक्ला ने विधि-विधान से मंत्रोचारण के साथ विवाह संपन्न कराया। महिलाओं और पुरुषों ने झिंझिंया और टेसू के पैर पूजे।
इस दौरान टेसू की बारात में झिंझिंया टेसू कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता उर्फ चीनी, अनुराग गुप्ता उर्फ बउवन, ब्रजकिशोर गुप्ता, श्याम नारायन गुप्ता, शिक्षक कपिल गुप्ता , राम औतार शर्मा, हर्षित गुप्ता, योगेंद्र सचान, श्री नारायन गुप्ता, नकुल सचान, रीतेश गुप्ता, आशू सेठ, सुरेंद्र गुप्ता, जीतू गुप्ता, अमित शर्मा, राम जी सविता, जीतू वर्मा महेश गुप्ता आदि गणमान्य लोग बारात में शामिल रहे,तथा कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं में प्रमुख रूप से निशा सचान, मुन्नी देवी गुप्ता, वर्तिका ओमर, ललित गुप्ता, पूनम गुप्ता, शांती गुप्ता, माया देवी, गुड़िया, ज्योति गुप्ता, स्नेहा,पुष्पा गुप्ता सहित दर्जनों महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.