G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 107 मरीजों का किया गया सफल उपचार,डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 107 मरीजों का सफल उपचार किया गया।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 107 मरीजों का सफल उपचार किया गया।इस अवसर पर उन्हें बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 44 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया।वहीं मलासा में 33 तथा जरसेन में 30 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ एस एल वर्मा ने जरसेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की साफ सफाई व चिकित्सा व्यवस्था को परखा तथा मौजूद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए।उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।साथ ही रात्रि के समय में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने व बीमारी की स्थित में योग्य चिकिसक से परामर्श लेने व जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,राम प्रताप,त्रिलोकी नाथ,एल टी शिवम,दिव्यांशी,अमित कुमार,संगिनी रीता,ललिता,रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

2 minutes ago

गजनेर में नहर बंबा में मिला बुजुर्ग का शव ,4 सितंबर से लापता था

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

25 minutes ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More

2 hours ago

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कानपुर देहात:  स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए… Read More

2 hours ago

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने तहसील भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम चपरघटा

कानपुर देहात: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.