मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील भोगनीपुर में सुनी लोगों की समस्याएं, शिकायतों के समयवद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 107 शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर सीडीओ लक्ष्मी एन ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना

बृजेंद्र तिवारी,पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 107 शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर सीडीओ लक्ष्मी एन ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस अवसर पर राजस्व मामलों से संबंधित सर्वाधिक 63 शिकायतें दर्ज कराई गई।वहीं पुलिस से संबंधित 11,विधुत 14,खंड विकास अधिकारी अमरौधा 08,खंड विकास अधिकारी मलासा 05,पूर्ति विभाग 02 तथा अन्य मामलों संबंधित 04 समेत कुल 107 फरियादी मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष अपनी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।

 

मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने शिकायतों को सुना तथा प्राप्त शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर कराया।वहीं शेष शिकायतों के लिए गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी,कर्मचारी समय रहते मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जायेगा।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर सर्वेश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय सिंह,तहसीलदार सुनील कुमार,खंड विकास अधिकारी अमरौधा गजेंद्र कुमार तिवारी,खंड विकास अधिकारी मलासा संजू सिंह,एसडीओ पुखरायां आर के वर्मा,ई ओ अजय कुमार,वन निरीक्षक बबिता सिंह,एडीओ पंचायत आदित्य कुमार शुक्ला,रामप्रकाश पाठक,एडीओ एजी बलवीर प्रजापति,चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अनूप सचान,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास कुमार,प्रतीक बाजपेई,प्रमोद अग्रवाल समेत अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 123 मरीजों का किया गया सफल उपचार

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर…

7 hours ago

शांति और सौहार्द के बीच मनाया गया बकरीद का पर्व

उरई, जालौन। जनपद जालौन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस बार भी पूरी शांति और…

7 hours ago

निजी वाहनों के खिलाफ यात्री एवं मालकर अधिकारी स्मिता वर्मा का सघन चेकिंग अभियान

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। आज यात्री एवं मालकर अधिकारी कानपुर देहात श्रीमती स्मिता वर्मा ने…

7 hours ago

UGC का ऐतिहासिक कदम: अब एक साथ प्राप्त की गई दो डिग्रियां होंगी पूरी तरह मान्य!

राजेश कटियार ,कानपुर देहात: देश में उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और छात्र-केंद्रित बनाने की…

8 hours ago

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार पिता को कुचला, मौके पर ही मौत

धाता, फतेहपुर: थाना क्षेत्र के कबरहा गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट…

8 hours ago

बड़ी सफलता: चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार

उरई, जालौन: जनपद में वाहन चोरी और धोखाधड़ी के मामलों पर नकेल कसते हुए, पुलिस…

8 hours ago

This website uses cookies.