G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश

भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए,जिससे आम जनता को राहत मिल सके।तहसील भोगनीपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए,जिससे आम जनता को राहत मिल सके।तहसील भोगनीपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जहां पर दूरदराज से 123 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक 56 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।वहीं पुलिस विभाग के 25,विद्युत 12,खंड विकास अधिकारी मलासा 09,खंड विकास अधिकारी अमरौधा 04,अधिशाषी अधिकारी 04 तथा अन्य मामलों संबधी 13 समेत कुल 123 शिकायतें दर्ज की गईं।दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

अन्य शिकायतों के लिए सीडीओ ने टीम गठित कर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए।मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी निष्पक्ष रूप से जांच करने के बाद निस्तारण करें।सभी शिकायतों का गंभीरता के साथ और निर्धारित समय में निस्तारण होना चाहिए।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।

शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी डॉ जीतेंद्र कटियार,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी संजू सिंह,उपखंड अधिकारी आर के वर्मा,चिकित्साधीक्षक डॉ अनूप सचान,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास,चिकित्साधिकारी डॉ गिरिराज,थाना प्रभारी मूसानगर शिवनारायन सिंह,अतिरिक्त निरीक्षक थाना भोगनीपुर जीतेंद्र कुमार,एस आई थाना बरौर सुरजीत कुमार समेत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

21 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

24 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

24 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

48 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.