मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड अमरौधा के ग्राम गौर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० द्वारा जनपद में विकासखंड अमरौधा के ग्राम गौर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम रसोईघर को देखा एवं भोजन सामग्री इत्यादि व्यवस्थाएं दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला समन्वयक एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० द्वारा जनपद में विकासखंड अमरौधा के ग्राम गौर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम रसोईघर को देखा एवं भोजन सामग्री इत्यादि व्यवस्थाएं दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला समन्वयक एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही निर्धारित भोजन ससमय दिया जाए इसके पश्चात उन्होंने उच्चीकृत अकैडमी ब्लॉक को देखा एवं शिक्षिकाओ को निर्देश दिए कि बालिकाओं को लगन एवं नवाचार के साथ पढाया जाए विद्यालय के बाहरी क्षेत्र में अत्यधिक गन्दगी देख उन्होंने सम्बंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय में साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए।

 

 

इसके पश्चात उन्होंने बालिकाओं के हॉस्टल ब्लॉक देखा, हास्टल ब्लॉक में बच्चों के लेटने एवं बैठने इत्यादि की व्यवस्था और दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए गए इसके पश्चात उन्होंने कहा कि बालिकाओं के पठन-पाठन में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें वहीं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को दिए जा रहे हैं प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया तथा संबंधित शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि बच्चों को पूर्ण मनोबल के साथ शिक्षा ग्रहण कराएं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

2 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

2 days ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

2 days ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

2 days ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

2 days ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

2 days ago

This website uses cookies.