G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

मुनि याचना, ताड़का बध व नगर दर्शन लीला का हुआ सुंदर मंचन

मलासा विकासखंड के बरौर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम बाजार धनुष यज्ञ समिति के तत्वाधान में बीते मंगलवार से आयोजित चार दिवसीय रामलीला के दूसरे दिवस में दूरदराज से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मुनि याचना, ताड़का बध तथा नगर दर्शन लीला का सुंदर मंचन किया गया

अमन यात्रा,पुखरायां। मलासा विकासखंड के बरौर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम बाजार धनुष यज्ञ समिति के तत्वाधान में बीते मंगलवार से आयोजित चार दिवसीय रामलीला के दूसरे दिवस में दूरदराज से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मुनि याचना, ताड़का बध तथा नगर दर्शन लीला का सुंदर मंचन किया गया.

जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए वहीं हास्य कलाकार के अभिनय ने दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया। बरौर कस्बे के रामलीला मैदान में बीते मंगलवार से चल रही रामलीला के दूसरे दिन गुरुवार को कलाकारों द्वारा मुनि याचना,ताड़का बध तथा नगर दर्शन लीला का सुंदर मंचन किया गया लीला का मंचन करते हुए कलाकारों ने दिखाया कि।मुनि विश्वामित्र ने यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के दरबार में पहुंचकर राम और लक्ष्मण को मांगा इस पर विश्वामित्र और महाराज दशरथ के बीच हुए भावनात्मक संवाद को सुनकर दर्शक भावविभोर हो गए उसके बाद भगवान श्रीराम ने तड़का का संघार किया.

वहीं हास्य कलाकार की भूमिका में राकेश पांडेय ने दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया।लीला में राम की भूमिका करन तिवारी ने लक्ष्मण की भूमिका बांदा के मनीष तिवारी ने ताड़का की भूमिका श्यामसुंदर पाण्डेय ने तथा ब्यास की भूमिका मुकेश द्विवेदी ने निभाई।इस मौके पर रामलीला समिति के योगेंद्रनाथ पाण्डेय,संतोष तिवारी,रामजी चतुर्वेदी, आशीष त्रिवेदी सोनल त्रिवेदी,रजोल,त्रिवेदी,राजनरायण कमल,कन्हैयालाल यादव,अमरनाथ सचान,ओमशंकर सचान,केशव शर्मा,मूलचंद्र सैनी,डॉक्टर मानसिंह बंगाली दीपक सेन,गोलू द्विवेदी,राजेश अवस्थी आदि लोग भी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

17 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

44 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.