G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

मूल्यांकन के दूसरे दिन पुखरायां में जांची गईं 8440 उत्तर पुस्तिकाएं,जिला विद्यालय निरीक्षक ने लिया जायजा

कानपुर देहात के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन के दूसरे दिन गुरुवार को इंटरमीडिएट के अलग अलग विषयों की कुल 8440 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।

पुखरायां। कानपुर देहात के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन के दूसरे दिन गुरुवार को इंटरमीडिएट के अलग अलग विषयों की कुल 8440 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक व सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपनियंत्रक कल्पना शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को मूल्यांकन केंद्र पर 65 उप प्रधान परीक्षकों व 325 परीक्षकों द्वारा अलग अलग विषयों की कुल 8440 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजभूषण चौधरी व सह जिला विद्यालय निरीक्षक कुलदीप वर्मा ने मूल्यांकन केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया तथा मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वहीं उपनियंत्रक कल्पना शुक्ला तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट वंदना चक ने प्रत्येक कक्ष में जाकर मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों से मुलाकात की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उपनियंत्रक कल्पना शुक्ला ने बताया कि शेष बची उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.