मूसानगर : माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई पुण्य की डुबकी

लोगों ने मंदिर में झंडा लगाकर मनौती भी मानी साथ ही बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। भीड़ संभालने को मंदिर समिति के लोग जुटे रहे।

 

मूसानगर, कानपुर अमन यात्रा : माघ पूर्णिमा पर भक्तों ने भारी तादाद में यमुना में स्नान किया। स्नान के बाद सिद्धपीठ मां मुक्तेश्वरी मंदिर व हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन कर परिवार के सुख शांति की कामना की।

शनिवार तड़के ही यमुना किनारे गांव से लोगों का आना शुरू हो गया था। ट्रैक्टर ट्राली व निजी वाहनों से यहां के अलावा कुरारा, हमीरपुर व जालौन क्षेत्र से भी लोग स्नान को आए। तड़के से स्नान का जो सिलिसिला शुरू हुआ तो दोपहर तक लोग जुटे रहे। यहां परिवार संग सभी ने पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान कर लेने के बाद पास में ही स्थित मां मुक्तेश्वरी मंदिर में लोगों ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया।

लोगों ने मंदिर में झंडा लगाकर मनौती भी मानी साथ ही बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। भीड़ संभालने को मंदिर समिति के लोग जुटे रहे। स्नान व दर्शन के बाद लोगों ने भी आसपास की दुकानों में घर गृहस्थी व कॉस्मेटिक का सामान खरीदा तो बच्चों ने खिलौने लिए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

30 seconds ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

15 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

17 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

17 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

17 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

17 hours ago

This website uses cookies.