G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। अटेवा एनएमओपीएस के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण की समाप्ति के उद्देश्य से संघर्ष हेतु आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में पेंशन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
उक्त के क्रम में अटेवा कानपुर देहात की जनपदीय इकाई द्वारा अमरौधा ब्लॉक की नगर पंचायत मूसानगर में एक पेंशन संवाद कार्यक्रम और शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अटेवा कानपुर देहात के जनपदीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकारों द्वारा नए नए हथकंडों के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के निजीकरण का प्रयास किया जा रहा है।
स्कूलों के मर्जर पेयरिंग सरप्लस समायोजन के नाम पर शिक्षकों का मानसिक शोषण किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को मनमाने तरीके से लागू करके शिक्षकों के पदों को समाप्त करने का दुष्चक्र रचा जा रहा है। अटेवा इसका पुरजोर विरोध करेगा। इस अवसर पर रामेंद्र सिंह जिला मंत्री, अमित सचान, वीर सिंह, कपिल सिंह अजीत सिंह, गिरीशचंद्र सहित सी पी के यू मूसानगर के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.