G-4NBN9P2G16
औरैया

मेगा योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के तत्वाधान में शनिवार को योग महोत्सव के  मेगा योग कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अनवर वारसी के निर्देशन में एनी बेसेंट पब्लिक स्कूल ब्रह्म नगर औरैया में हुआ।     

औरैया। नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के तत्वाधान में शनिवार को योग महोत्सव के  मेगा योग कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अनवर वारसी के निर्देशन में एनी बेसेंट पब्लिक स्कूल ब्रह्म नगर औरैया में हुआ।  कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य अजय राजपूत ने योग के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीनतम विधा है। योग क्रिया के माध्यम से ऋषि मुनि सैकड़ों वर्ष तक निरोगी रह कर अपना जीवन यापन करते थे। उन्होंने कहा आज  भारतवर्ष की युवा पीढ़ी पाश्चात्य सभ्यता का अनुसरण कर रही है। इस कारण से तमाम तरीके की बीमारियां फैल रही है।
बीमारियों से बचाव के लिए योग पद्धति को अपनाना होगा, तभी व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रख पाएंगे। शरीर स्वस्थ होगा तभी घर परिवार में सुख समृद्धि होगी। इस दौरान ओम का उच्चारण करने के बाद कपालभांति , ताड़ासन , अनुलोम-विलोम , वृक्षासन , मयूरासन व तितली आसन सहित कई आसनों और योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश यादव ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं।इनका विकास होगा तो देश का विकास होगा। बच्चे ही युवा होते हैं। इन्हीं में से देश के प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी सहित तमाम आला अधिकारी इन्हीं विद्यालय से बनकर निकलते है।
सभी लोग योग पद्धति को अपनाएंगे तो शरीर स्वस्थ रहेगा , निरोगी रहकर देश व समाज की सच्ची सेवा कर सक सकते है , चाहे खेत पर किसान हो या सीमा पर जवान , व्यापारी वर्ग व कर्मचारी इनका निरोगी होना जरूरी है, तभी देश विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर प्रमुख रूप से रामजी , दिनेश , दिनेश शर्मा , मनु , स्नेहा ,  मानसी , उमा , अंजलि , शिल्पी , बंदना , गोल्डी , राखी , ज्योति , खुशी व लक्ष्मी  सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के एनवाई अनुज कुमार त्रिपाठी ने किया।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

अमन यात्रा ब्यूरो, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन… Read More

8 hours ago

रसूलाबाद में रिंद नदी में डूबे किशोर का शव मिला

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर में रिंद नदी में बीते शनिवार को नहाते समय डूबे एक किशोर… Read More

9 hours ago

चौकी इंचार्ज शेर सिंह की सूझबूझ से खुला 11 महीने पुराने हत्याकांड का राज, बेबस माँ को मिला न्याय

हत्या के बाद लक्ष्मी ने बच्चों के सामने कहा, “पापा नशे में मारपीट करते थे, उनका मरना जरूरी था।” कानपुर।… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में बीती शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद… Read More

11 hours ago

राजपुर में नहर में मिला अज्ञात शव,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर नहर में रविवार को एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर पहुंची… Read More

11 hours ago

अंडरलोड गाड़ियां चलाने की मांग को लेकर ट्रक यूनियन के सदस्य सीएम से मिलेंगे

कानपुर देहात। अंडरलोड गाड़ियां चलाने की अपनी मुख्य मांग को लेकर कानपुर देहात समेत कई जिलों की ट्रक यूनियनों के… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.