G-4NBN9P2G16
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। अकबरपुर अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य पं० शिवा कान्त महाराज के श्री मुख से सुनाई जा रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा एवं सनातन महोत्सव के दूसरे दिन महाभारत के युद्ध में पांडवों की विजय हुई और कोरवों की हार क्योंकि वे धर्म के मार्ग पर चल रहे थे इसलिए धर्म का मार्ग कभी न छोड़ें यह कहना है परीक्षित जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि मनुष्य ही परीक्षित है.
मनुष्य को मात्र सात दिन का ही समय मिला है सोम मंगल बुध आदि यही सात दिन है इन्हीं सात दिन में मनुष्य को यहां से जाना है इन्हीं सात दिनों में यदि मनुष्य छल कपट परपंच का त्याग करके परमात्मा की शरणागति ग्रहण करता है तो वह मोक्ष को प्राप्त होता है महाभारत के प्रसंग में व्यास जी ने कहा कि कौरव अन्याय एवं धर्म के रास्ते पर चल रहे थे और पांडव धर्म के रास्ते पर चल रहे थे महाभारत के युद्ध में भले ही पांडवों की विजई हुई और कौरवों की पराजय हुई विजई होने के बावजूद भी पांडवों की बहुत बड़ी क्षति हुई व्यास जी ने जनता जनार्दन को यह बताया की मुनष्य को हमेशा वाद विवाद से सदैव नुकसान होता है.
इसलिए मनुष्य को विवादों के चक्कर में ना पढ़कर प्रेम स्नेह सौहार्द के साथ जीवन जीना चाहिए कथा व्यास ने कहां कि मेरा भारत महान था है रहेगा भारत विश्व गुरु था है रहेगा पूरा विश्व एक दिन सनातन मय होगा भारतीय संस्कृति का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि जाने कितने अक्रांता आए और हिंदुस्तान को बर्बाद करने का स्वप्न देखते हुए चले गए.
इसी लिए मोहम्मद इकबाल ने कहा था सदियों रहा है दुश्मन दौर ए जमा हमारा कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी मुगल हूंन यवान खिलजी अंग्रेज सब आए और दशकों तक हम पर शासन किया लेकिन हमारी सभ्यता और संस्कृति को हिला न पाए कथा के प्रधान यजमान रामचंद्र गुप्ता, डॉक्टर नरेंद्र द्विवेदी , ज्योत्सना कटियार पूर्व चेयरमैन , डॉक्टर उमेश तिवारी , प्रमोद मिश्रा , जब्बू अग्रवाल , रोहित गोयल लंदन से कथा सुनने आए , कंचन मिश्रा समाज सेविका आचार्य भास्कर , आचार्य सुनील , आचार्य आशुतोष गौड़ , ने व्यास पूजन करवाया कथा की पूरी जानकारी पं० उत्तम शुक्ला द्वारा दी गई।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.