अच्छे हैं इस देश के बच्चे।
सुन्दर प्यारे छोटे सच्चे।।
रोज सुबह विद्यालय जाते,
अपने गुरु को षीष नवाते।
जाति धर्म का भेद न जानें,
मात-पिता को सब कुछ माने।
संयम के हैं ये पक्के।।
अच्छे हैं इस देष के बच्चे।।1।।
जीवन इनका बड़ा निराला,
करते घर में सदा उजाला।
वैर-भाव को दूर भगाते,
मिलजुल कर हैं राह दिखाते।
लगते हैं ये मन के कच्चे।।
अच्छे हैं इस देष के बच्चे।।2।।
चंचलता से कभी न हारे,
अपनी मॉ के प्राण प्यारे।
प्रेम भरा ससांर है इनका,
मिलता इन्हें दुलार सभी का।
खिलते फूलों से बच्चे।।
अच्छे हैं इस देष के बच्चे।।3।।
सारे जग के सृजन हारे,
भारत के हैं राज दुलारे।
रहते मस्त सदा मतवाले,
मातृभूमि के ये रखवाले।
होते मन के बिल्कुल सच्चे।।
अच्छे हैं इस देष के बच्चे।।4।।
रामसेवक वर्मा फो0न0- 9454344282
विवेकानन्द नगर पुखरायॉ, कानपुर देहात – उ0प्र0-209111
लखनऊ: कानपुर देहात की भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान ने आज अपने सहयोगियों के साथ…
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक स्थित वीरांगना अवंतीबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…
कानपुर देहात में आगामी त्योहारों ईदुल फितर, चैत्र नवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।पुलिस…
चांदापुर, भोगनीपुर : रमजानुल मुबारक के आखिरी जुमे के मौके पर आज चांदापुर में अलविदा जुमे…
कानपुर देहात : मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव में शुक्रवार को एक दुखद घटना ने…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद मुख्यालय कानपुर देहात की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर के…
This website uses cookies.