कानपुर देहात

मेरी माटी-मेरा देश अभियान को भव्य तरीके परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने किया आयोजित

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 9 अगस्त से मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू हो गया है। 30 अगस्त तक सभी पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका समापन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा। देशभर की पंचायतों की मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका बनेगी।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 9 अगस्त से मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू हो गया है। 30 अगस्त तक सभी पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका समापन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा। देशभर की पंचायतों की मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका बनेगी। यह स्वतंत्रता, एकता और अखड़ता में योगदान देने वाले नायकों को समर्पित आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक होगा।
इसके अलावा गांवों में तालाबों के संरक्षण के मकसद से उनके किनारे देश व कर्तव्य के लिए जान देने वाले शहीदों के नाम पर स्मारक भी बनाए जाएंगे। जिलेभर के स्कूल-कालेजों में गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। स्कूल-कालेजों में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम के बारे में शिक्षकों द्वारा विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने कई तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इस मौके पर अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने कहा कि वीरों ने अपने आप को देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान कर दिया। उनकी याद में 15 अगस्त तक कई कार्यक्रम किए जायेंगे। उन्होंने सभी को विकासशील भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने और उत्थान के लिए हमेशा कार्य करने की शपथ दिलाई।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

2 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

5 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

6 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

6 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

7 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

7 hours ago

This website uses cookies.