कानपुर देहात

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति को और सशक्त कर रही है : प्रतिभा शुक्ला

सरवन खेड़ा विकासखंड के गांव लोधीपुर मैं आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सम्मिलित होकर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना।

आशीष कुमार, रनियां। सरवन खेड़ा विकासखंड के गांव लोधीपुर मैं आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सम्मिलित होकर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना। वही राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर अतिशीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा कि “मोदी की गारंटी वाली” गाड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लाभार्थियों के द्वार तक पहुचा रही है। इस यात्रा व हमारी सरकार का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई लाभार्थी वंचित न जाएं। हमारी सरकार हर जरूरतमंद को शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के उपलब्ध कराकर इस यात्रा को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुचाने हेतु प्रतिबद्ध है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली सरकार तमाम लाभकारी योजनाओं का लाभ देश व प्रदेश के कोने कोने में बैठें हर गरीब परिवार तक पहुचाने का कार्य कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश के वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का बड़ा माध्यम बन रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति को और सशक्त कर रही है।

जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है, वह लोगों को बताएं तो दूसरों को ज्यादा भरोसा होगा। सरकार का लक्ष्य गांव के गरीब से शहर की झुग्गी-झोपड़ी तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का है। आमजन से आव्हान किया कि यह संकल्प लेकर चलें कि 2047 तक देश विकसित होकर रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में रनिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ,ब्लॉक सह योजक संजय सिंह ,पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नितिन कुशवाहा ,प्रभारी बीडीओ सरवनखेड़ा वीरेंद्र सिंह ,सुरेश तिवारी बाबा ,महेश तिवारी ,संजय पांडेय , शिवकेश तिवारी ,पवन शुक्ला ,आलोक कुशवाहा सहित समस्त अधिकारी  व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

3 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.