G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां । कानपुर देहात के अंतर्गत ब्लाक मलासा मोहम्मदपुर गाँव मे अन्जुमन हुसैनिया कदीम की जानिब से इमाम हुसैन अस की शहादत की याद में मोहर्रम का सिलसिला जारी है जो 10 मोहर्रम से चैहलुम तक जारी रहेगा।मरहूम मोहम्मद हसन असकरी के इमाम बारगाह मे मजलिस को खिताब करते हुऐ मौलाना सदाकत हुसैन ने बताया नवासा-ए-रसूल इमाम हुसैन अपने 72 साथियों और परिवार के साथ मजहब-ए-इस्लाम को बचाने, हक और इंसाफ कोे जिंदा रखने के लिए शहीद हो गए थे। इमाम हुसैन को उस वक्त के मुस्लिम शासक यजीद के सैनिकों ने इराक के कर्बला में घेरकर शहीद कर दिया था। लिहाजा, 10 मोहर्रम को पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे (नाती) हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद ताजा हो जाती है। कर्बला की जंग में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हर धर्म के लोगों के लिए मिसाल है। यह जंग बताती है कि जुल्म के आगे कभी नहीं झुकना चाहिए, चाहे इसके लिए सिर ही क्यों न कट जाए, लेकिन सच्चाई के लिए बड़े से बड़े जालिम शासक के सामने भी खड़ा हो जाना चाहिए।मोहर्रम एक हरारत हैं जो पत्थर दिलों को भी पिघला सकती है। मोहर्रम एक आन्दोलन हैं। भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय और बुराइयों के खिलाफ, वहीं मोहर्रम एक विद्यालय भी जहां अहिंसा, मानवाधिकार, प्रेम और मनुष्य से अच्छे व्यवहार का पाठ पढ़ाया जाता है।जो त्याग बलिदान और वफादारी का सबक सिखाती है। मुहर्रम का चाँद नुमुदार होते ही दिल महज़ून व मग़मूम हो जाता है। ज़ेहनों में शोहदा ए करबला की याद ताज़ा हो जाती है और इस याद का इस्तिक़बाल अश्क़ों की नमी से होता है।और दिल ख़ून के आँसू बहाने पर मजबूर हो जाता है। मजलिस मे हुस्न आलम।शत्रुघन सिंह ।फकरे आलम। दिल नवाज अली। हसीबुल हसन। आलम शिकोह। नूरे नजर।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.