मोहर्रम के उपलक्ष्य में शनिवार को सभी परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में रहेगा अवकाश

प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल दो दिनों के लिए बंद रहेंगे। मोहर्रम का महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। यह महीना शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल दो दिनों के लिए बंद रहेंगे। मोहर्रम का महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। यह महीना शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह के 10वें दिन आशुरा मनाया जाता है। यह इस्लाम मजहब का प्रमुख पर्व है। इस दिन बच्चों से लेकर टीचर्स तक सभी की दो दिन की छुट्टी रहेगी। यही नहीं सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को कई दिनों बाद दो दिन की एक साथ छुट्टी मिलेगी। ऐसे में वे अपने पूरे परिवार के साथ दो दिन का समय मौज मस्ती के साथ बिता सकेंगे चूंकि इस समय चारों तरफ हरियाली छाई हुई है, ऐसे में पिकनिक और घूमने फिरने का भी अच्छा मौका है लेकिन ध्यान रखें ऐसे स्थान पर नहीं जाएं, जहां खतरा हो। 29 जुलाई को मोहर्रम और 30 जुलाई को सन्डे है। इस कारण इस माह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को एक साथ दो दिन की छुट्टी का मजा मिल रहा है। ऐसे में कई लोग परिवार सहित शुक्रवार शाम से ही कहीं टूर पर निकलने की योजना बना चुके हैं क्योंकि उनके पास शुक्रवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक करीब तीन रात और दो दिन का समय है। ऐसे में वे कहीं बाहर भी घूम फिर के आराम से आ सकते हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

5 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

5 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

5 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

5 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

5 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

8 hours ago

This website uses cookies.