कानपुर देहात

मौसम का पारा बढ़ने के साथ ही बढ़ा मतदान प्रतिशत

लोकतंत्र की मजबूती के लिए होने वाले लोकसभा 2024 के लिए मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर इंटर कॉलेज परिसर में बूथों पर सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।अगर ऑकड़ो पर नजर डालें तो सुबह 9 बजे वाला मतदान प्रतिशत 12 प्रतिशत से बढ़कर सायं तीन बजे तक चार गुना अर्थात 48 प्रतिशत हो गया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : लोकतंत्र की मजबूती के लिए होने वाले लोकसभा 2024 के लिए मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर इंटर कॉलेज परिसर में बूथों पर सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।अगर ऑकड़ो पर नजर डालें तो सुबह 9 बजे वाला मतदान प्रतिशत 12 प्रतिशत से बढ़कर सायं तीन बजे तक चार गुना अर्थात 48 प्रतिशत हो गया।

सूचना विभाग की टीम ने जो आकड़े प्रेषित किये उसके अनुसार 11 बजे 26 प्रतिशत, अपराह्न 1 बजे 40 प्रतिशत तो सायंकाल 3 बजे 48 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्हीलचेयर का भी भरपूर उपयोग किया गया जिसमें एनसीसी के छात्रों का योगदान महत्वपूर्ण दिखाई दिया।

चारों विधानसभा में शाम 5 बजे तक 58% वोट पड़ चुका था‌। इण्टर कॉलेज अकबरपुर के अवकाश प्राप्त शिक्षक पैर में फ्रैक्चर के बावजूद वे वाकर के सहारे कॉलेज गेट पर पहुंचे जहाँ एन सी सी के छात्रों ने व्हील चेयर पर बैठाकर बूथ तक पहुंचाया वहीं दिनेश गुप्त फालिशग्रस्त होने के बाद भी मतदान केंद्र पहुंचे।

सेवा संस्था की संस्थापक सचिव कंचन मिश्रा अपनी बेटियों तूलिका,कृतिका के अतिरिक्त अपने बेटे मिश्र,संस्था के सदस्य सुनील पाण्डेय और उनकी बेटी कोमल के अतिरिक्त छात्राएं दिशा दीक्षित व भावना दीक्षित भी प्रथम बार मतदान करने के लिए उत्साहित होकर मतदान करने पहुंचे।

वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्व सभासद श्याम तिवारी और श्रद्धा तिवारी के लिए आज का दिन उनके जीवन में विशेष उत्साह का संचार करने वाला साबित हुआ जब वे अपनी शादी की सालगिरह मनाते हुए मतदान करने पहुंचे जहाँ उनके साथ समाज सेवी अमर यादव, मधुलिका यादव व मित्रगण उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

7 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

10 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

11 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

11 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

12 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

12 hours ago

This website uses cookies.