कानपुर देहात

यमुना नदी के किनारे उतराता हुआ मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा चौकी स्थित उदईपुर गांव में यमुना नदी किनारे गुरुवार को एक अज्ञात शव उतराते पाए जाने पर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा चौकी स्थित उदईपुर गांव में यमुना नदी किनारे गुरुवार को एक अज्ञात शव उतराते पाए जाने पर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस से शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास अमरौधा चौकी के उदईपुर गांव स्थित यमुना नदी किनारे एक शव उतराता हुआ देखकर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई।

सूचना पर चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार वर्मा हमराहियों संग मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू की।वहीं सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त धीरू उर्फ धीरेंद्र पुत्र मानसिंह उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम सरैनी थाना सिरसाकलार जनपद जालौन के रूप में की।परिजनों के मुताबिक मृतक धीरू उर्फ धीरेंद्र बीते दिनों विसर्जन करने के दौरान यमुना नदी में डूब गया था।जिसकी सूचना सिरसा कालार थाने में दर्ज की गई थी।वहीं सूचना मिलने पर सिरसा कलार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कर तहकीकात के वास्ते शव चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।तत्पश्चात चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार वर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक धीरू उर्फ धीरेंद इंटर की पढ़ाई करने के पश्चात वर्तमान में कंपटीशन की तैयारी कर रहा था।सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।भाई अनुज तथा बहन का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

2 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

21 hours ago

कानपुर देहात में जान से मारने की नियति से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में…

21 hours ago

कानपुर देहात ने एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

पुखरायां।कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा…

22 hours ago

कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में…

1 day ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: झांसी-लखनऊ पैसेंजर अब गोविंदपुरी तक चलेगी

उरई। झांसी मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झांसी से लखनऊ जाने…

1 day ago

This website uses cookies.