G-4NBN9P2G16
औरैया

यातायात माह नवंबर का भव्य शुभारंभ

यातायात माह नवम्बर 2022 का शुभारंभ देवकली चौराहा पर जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी ने यातायात से जागरूक करने के लिए सभी लोगों को मिलकर कदम उठाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

विकास सक्सेना ,औरैया : यातायात माह नवम्बर 2022 का शुभारंभ देवकली चौराहा पर जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी ने यातायात से जागरूक करने के लिए सभी लोगों को मिलकर कदम उठाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इसलिए हम सभी को स्वयं व लोगों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के मंत्र का पालन सभी को परिवार की खुशियां देता है। जिलाधिकारी ने बताया कि वाहनों का चालान कटना इसलिए जरूरी होता है कि आप सभी लोग यातायात नियमों के प्रति सचेत रहें। सरकार की मंशा चालान काटकर राजस्व भरने की नहीं बल्कि आप सभी के जीवन की सुरक्षा करना है।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने यातायात के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और यह तभी संभव होगा जब आप सभी स्वयं व नजदीकी रिश्तेदारों को इसके लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति से एक परिवार को बहुत बड़ी हानि पहुंचती है, इसलिए वाहन चलते समय हेलमेट, सीटबेल्ट अवश्य पहनें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। सड़कों के किनारे लगे संकेतांकों का भी पालन अवश्य करें।
इस मौके पर यातायात जागरूकता में अपना दायित्व निभाने वाली एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो आदि ने भी अपने विचार रखते हुए लोगों को जागरूक होने की बात कही। इसके पश्चात जिलाधिकारी व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता प्रचार वाहनों को रावना किया। इस मौके पर ए आर एम रोडवेज आरएस चौधरी , गणमान्य नागरिक सहित एनसीसी के छात्र- छात्राऐं मौजूद रहीं।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.