G-4NBN9P2G16
खेल

युगांडा के बाद अब सर्बिया के एथलीट भी जापान में टोक्यो ओलिंपिक क्रमित मिले; 23 जुलाई से शुरू हो रहा ओलिंपिक

ओलिंपिक गेम्स में अब बस 20 दिन का समय रह गया है। एथलीट्स धीरे-धीरे ओलिंपिक विलेज पहुंच रहे हैं। हालांकि, अब टोक्यो से बुरी खबर सामने आई है। सर्बियाई ओलिंपिक टीम का 1 सदस्य जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला। रविवार को जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की।

पर कोरोना का साया:युगांडा के बाद अब सर्बिया के एथलीट भी जापान में संटोक्यो ओलिंपिक क्रमित मिले; 23 जुलाई से शुरू हो रहा ओलिंपिक

अमन यात्रा : ओलिंपिक गेम्स में अब बस 20 दिन का समय रह गया है। एथलीट्स धीरे-धीरे ओलिंपिक विलेज पहुंच रहे हैं। हालांकि, अब टोक्यो से बुरी खबर सामने आई है। सर्बियाई ओलिंपिक टीम का 1 सदस्य जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला। रविवार को जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले युगांडा टीम के 2 एथलीट्स भी जापान पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

रोइंग टीम का सदस्य कोरोना पॉजिटिव
जानकारी के मुताबिक संक्रमित मिला एथलीट सर्बिया की रोइंग टीम का सदस्य है। उसकी जांच टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर ही कराई गई थी। एथलीट को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके साथ यात्रा कर रहे 4 और एथलीट्स को भी क्वारैंटाइन कर दिया गया।

इन सभी को ट्रेनिंग के लिए नेंटो के होस्ट टाउन तोयामा जाना था। नेंटो सिटी गवर्नमेंट का कहना है कि सर्बियाई खिलाड़ियों की ट्रेनिंग कैंसिल कर दी गई है। एयरपोर्ट गया कोई भी अधिकारी उनके संपर्क में नहीं आया है।

टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक के लिए ओलिंपिक विलेज 2019 में ही बनकर तैयार हो गया था। हालांकि, कोरोना की वजह से ओलिंपिक को 2020 में पोस्टपोन करना पड़ा।

युगांडा के 2 एथलीट्स कोरोना संक्रमित मिले
पिछले महीने युगांडा के 2 एथलीट जापान के बॉर्डर में एंट्री के बाद संक्रमित मिले थे। इसमें से 1 नरिता एयरपोर्ट पर हुए जांच में पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, इसके बाद बाकी सदस्य को चार्टर्ड बस से ओसाका के इजुमिसानो भेज दिया गया था। वहां दूसरा सदस्य संक्रमित मिला।

कुछ वेन्यू पर दर्शकों की एंट्री पर बैन लग सकता है
टोक्यो ओलिंपिक पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर वहां के लोग विरोध भी कर चुके हैं। हालांकि, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी और ऑर्गेनाइजर्स इसे करवाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए कुछ वेन्यू पर दर्शकों पर बैन लग सकता है।

ओलिंपिक विलेज का एरियल व्यू। यह विलेज टोक्यो में हारुमी वाटरफ्रंट पर बना है।

10 हजार से घटाकर 5 हजार दर्शकों की संख्या
साथ ही कुछ वेन्यू पर दर्शकों की संख्या कम की जा सकती है। अगर मामला गंभीर हुआ तो यहां भी फैन्स की एंट्री पर बैन लगाया जा सकता है। ऑर्गेनाइजर्स का कहना था कि फिलहाल संख्या 10 हजार से घटाकर 5 हजार तक किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

750 में से 300 इवेंट बंद दरवाजे के पीछे हो सकते हैं
जानकारी के मुताबिक, रात 9 बजे के बाद होने वाले इंवेंट्स को बंद दरवाजे के पीछे कराया जाएगा। इसमें ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी, बेसबॉल, सॉकर और एथलेटिक्स शामिल है। ऐसे में कुल 750 सेशन में से 300 सेशन दर्शकों के बिना कराए जा सकते हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

10 minutes ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

2 hours ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

2 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

2 hours ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.