ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में बुधवार रात्रि अपने मामा के घर पर रह रहे एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के फफूंद थानांतर्गत मखनपुर गांव निवासी रजत राजपूत पुत्र प्रताप सिंह उम्र करीब 19 वर्ष करीब 15 वर्षों से सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी अपने मामा ज्ञान सिंह पुत्र स्वर्गीय लखन सिंह के घर पर रह रहा था।बुधवार रात्रि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।तत्पश्चात सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद मय पुलिस फोर्स घटनास्थल पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की।
तत्पश्चात पंचनामा की विधिक कार्यवाही की गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…
सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…
कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…
पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…
कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…
This website uses cookies.