वाह विवेक वाह क्या कमाल कर दिखाया बी.एन.एस कानून में पहले प्रयास में मृत्यु दंड दिलाया
कानपुर देहात के न्यायिक इतिहास में पहली बार नए कानून बी एन एस के अंतर्गत मृत्यु दंड दिलाने में अपने जोरदार तार्किक सम्वाद प्रस्तुत कर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने अभियोजन संवर्ग में जनपद का नाम ऊंचा कर दिया जिसे लेकर आज उन्हें डी जीसी क्रिमिनल विजय सिंह एडवोकेट के कार्यालय में सम्मानित किया गया।

- डीजीसी क्रिमिनल विजय सिंह के कार्यालय में विवेक त्रिपाठी को किया गया सम्मानित
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। कानपुर देहात के न्यायिक इतिहास में पहली बार नए कानून बी एन एस के अंतर्गत मृत्यु दंड दिलाने में अपने जोरदार तार्किक सम्वाद प्रस्तुत कर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने अभियोजन संवर्ग में जनपद का नाम ऊंचा कर दिया जिसे लेकर आज उन्हें डी जीसी क्रिमिनल विजय सिंह एडवोकेट के कार्यालय में सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य है कि 22 जुलाई 2024 को हुई वारदात में औरैया निवासी दीपू में अपनी भतीजी को मौत के घाट उतार दिया था जबकि 6 अन्य घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मृत्तिका के नाना ने पुलिस को दी। अपर सत्र न्यायाधीश ( 6 ) दुर्गेश ने दोषी दीपू को मृत्युदंड की सजा सुनाई तथा 15-30 लाख रुपये का अर्थ दंड भी सुनाया। उल्लेखनीय है कि भोगनीपुर तहसील के पिपरी गांव में हुए इस हत्याकांड को लेकर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने जो तर्क युक्त प्रस्तुतीकरण की उसने अधिवक्ता संवर्ग का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया और उन्होंने जिला शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
अधिवक्ताओं ने कहा वाह विवेक वाह क्या कमाल कर दिखाया। कार्यक्रम का संचालन शासकीय अधिवक्ता प्रदीप पांडे ने किया अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा की विवेक त्रिपाठी ने जनपद का नाम अभियोजन संवर्ग में ऊंचा किया है और वह बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं शासकीय अधिवक्ता श्री विकास सिंह ने कहा यह हम सबके लिए गौरव का पल है, जिला शासकीय अधिवक्ता श्री विजय सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से निश्चित रूप से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य संपादित किया गया यह बहुत ही हर्ष की बात है अपने उद्बोधन में डी जीसी सिविल गोपाल स्वरूप ओमर ने कहा यह हम सबके लिए बहुत गौरव का विषय है कि हमारे ही बीच के शासकीय अधिवक्ता ने इस ऐतिहासिक कार्य को अंजाम दिया विदित हो कल एडीजे 6 अदालत में भोगनीपुर के एक मामले में न्यायाधीश महोदय ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी तथा 15
30000 जुर्माना भी लगाया था इस उपलक्ष्य में आज श्री त्रिपाठी का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ता राकेश मिश्रा अमित सिंह अजय त्रिपाठी विशाल सिंह अमर सिंह भदोरिया, संतोष कटिहार, राम रक्षित शर्मा, के के सिंह व अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.