युवक की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने बरसाए ईट पत्थर, बेकाबू स्थिति देख हुआ लाठी चार्ज

पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी में आज ग्रामीणों ने एक युवक की हत्या की आशंका को लेकर पनियरा मुजुरी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाम हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने भी लाठी चार्ज चार्ज किया।

एजेंसी, महराजगंज : पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी में आज ग्रामीणों ने एक युवक की हत्या की आशंका को लेकर पनियरा मुजुरी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाम हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने भी लाठी चार्ज चार्ज किया। हालात बेकाबू देख कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है।और शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी तरह से जाम को हटाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के मौलागंज-मुजुरी नहर मार्ग पर बुधवार को बुलेट सवार युवक गुलशन सहानी निवासी बैदा टोला पोखरहवा गंभीर रूप से घायल पाया गया था। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है की गुलशन सहानी अपने घर से बुधवार की रात आठ बजे रामनगर में ब्रहाभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी बीच मौलागंज- मुजुरी नहर मार्ग पर बैदा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हो गया गया था। जिसके शव को लेकर आज परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

3 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

22 hours ago

कानपुर देहात में जान से मारने की नियति से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में…

22 hours ago

कानपुर देहात ने एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

पुखरायां।कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा…

24 hours ago

कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में…

1 day ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: झांसी-लखनऊ पैसेंजर अब गोविंदपुरी तक चलेगी

उरई। झांसी मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झांसी से लखनऊ जाने…

1 day ago

This website uses cookies.