कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तिरंगा पैदल रैली का जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी नेहा जैन ने आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अकबरपुर नगर पंचायत एवं तहसील अकबरपुर के संयुक्त तत्वावधान में तहसील प्रांगड़ से तिरंगा पैदल रैली का हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कानपुर देहात, अमन यात्रा  :  जिलाधिकारी नेहा जैन ने आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अकबरपुर नगर पंचायत एवं तहसील अकबरपुर के संयुक्त तत्वावधान में तहसील प्रांगड़ से तिरंगा पैदल रैली का हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली अकबरपुर ओवर ब्रिज से होते हुए अकबरपुर के विभिन्न मार्गो से गुजरकर ओवर ब्रिज के नीचे समाप्त हुई।

ये भी पढ़े – आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा  

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसमें जनपद के सभी लोग अपनी सहभागिता अवश्य करें तथा हर घर में तिरंगा अवश्य लगाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, तहसीलदार अकबरपुर, अकबरपुर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी आदि अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading