G-4NBN9P2G16
पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां करीब डेढ़ माह पूर्व एक युवक ने एक नाबालिक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई।परिजनों ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।घटना कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने करीब डेढ़ माह पूर्व उसकी नाबालिक पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।जिसके चलते उसकी पुत्री गर्भवती हो गई।पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा गर्भवती हो जाने के संबंध में मामला पंजीकृत कर लिया है।पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.