G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों को जानकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गया साथ ही पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

राहुल कुमार/झींझक : मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों को जानकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गया साथ ही पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक जरिया गांव निवासी प्राशू पुत्र महावीर मिश्रा 32 वर्ष गल्ले का व्यापार गांव में ही करता था व्यापार में घाटा पड़ने पर मानसिक तनाव में रहने लगा था जिसके चलते रविवार दोपहर करीब 3 बजे घर मे ही रस्सी के सहारे फांसी के फंदे में लटके मिले। वही परिजन आनन फानन में युवक को निजी वाहन से झींझक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जिसके बाद डॉक्टर जेपी सिंह ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

 

पत्नी नीलम को पति की मौत की खबर मिलते ही बदहवाश होकर गिर गई। वही परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है मृतक युवक प्राशू की शादी करीब 11 वर्ष पहले खमहैला गांव निवासी रामौतार की बेटी नीलम के साथ सम्पन्न हुई थी। वही म्रतक युवक प्राशू के दो बेटे श्लोक 6 वर्ष व विराट 3 वर्ष व पत्नी नीलम का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

 

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.