यूपी की महिला मंत्रियों की केंद्र में घटी भागीदारी,पहले थी तीन, इस बार सिर्फ दो जीतीं,एक को मिला मौका

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सीटें घटी तो मोदी कैबिनेट में प्रदेश की हिस्सेदारी पर पड़ा।केंद्र सरकार में महिला मंत्रियों की भागीदारी घट गई है।पहले यूपी से तीन मंत्री थीं,लेकिन इस बार सिर्फ दो महिलाएं लोकसभा चुनाव जीतीं हैं,उनमें से एक सांसद अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया गया है। हालांकि इस बार यूपी से सिर्फ दो ही महिला सांसद चुनी गई है। इस लिहाज से देखा जाए यूपी से चुनाव जीतने वाली आधी आबादी को आधी हिस्सेदारी दी गई है। बता दें कि मोदी-02 में यूपी से तीन महिलाओं को मंत्री बनाया गया था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सीटें घटी तो मोदी कैबिनेट में प्रदेश की हिस्सेदारी पर पड़ा।केंद्र सरकार में महिला मंत्रियों की भागीदारी घट गई है।पहले यूपी से तीन मंत्री थीं,लेकिन इस बार सिर्फ दो महिलाएं लोकसभा चुनाव जीतीं हैं,उनमें से एक सांसद अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया गया है। हालांकि इस बार यूपी से सिर्फ दो ही महिला सांसद चुनी गई है। इस लिहाज से देखा जाए यूपी से चुनाव जीतने वाली आधी आबादी को आधी हिस्सेदारी दी गई है। बता दें कि मोदी-02 में यूपी से तीन महिलाओं को मंत्री बनाया गया था। भाजपा ने इस बार यूपी के सियासी मैदान में अनुप्रिया समेत कुल 8 महिलाओं को चुनाव लड़ाया था, जिसमें अपना दल की अनुप्रिया पटेल और भाजपा की हेमा मालिनी ही चुनाव जीत पाई हैं।

जबकि मोदी-02 में मंत्री रहीं स्मृति ईरानी व साध्वी निरंज ज्योति के अलावा मेनका गांधी, रेखा वर्मा, नीलम सोनकर, राजरानी रावत चुनाव हार गई हैं। ऐसे में चुनाव जीतने वाली दो में से एक महिला सांसद को मंत्री बनाया गया है। यूपी से चुनाव जीतने वाले कई वारिष्ठ सांसदों को इस बार भी मौका नहीं मिला। ब्राम्हण बिरादरी के महेश शर्मा और सतीश गौतम तीन बार के सांसद हैं। महेश शर्मा तो मोदी-01 में मंत्री भी रहे,लेकिन इस बार ब्राम्हण चेहरे के तौर पर जितिन प्रसाद को मौका दिया गया है।वहीं लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने वाली हेमा मालिनी को भी इस बार फिर मौका नहीं मिल पाया है। सातवीं बार सांसद बने लोध समाज के साक्षी महराज के स्थान पर इस समाज के बीएल वर्मा को दुबारा मौका मिला है। ऐसे ही कई वरिष्ठ सांसद भी है, जो इस बार भी मंत्री बनने से वंचित रह गए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

2 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

2 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

2 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

2 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

3 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

6 hours ago

This website uses cookies.