G-4NBN9P2G16

यूपी के न‌ए मुख्य सचिव होंगे मनोज कुमार सिंह,दुर्गा शंकर मिश्रा की लेंगे जगह

योगी सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।मनोज कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।दुर्गा शंकर मिश्रा को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है

लखनऊ। योगी सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।मनोज कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।दुर्गा शंकर मिश्रा को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है।अब दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार नहीं मिला है और आज रिटायर हो रहे हैं।

सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी मनोज कुमार सिंह

बता दें कि मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में से हैं।मनोज कुमार सिंह पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे थे। मनोज कुमार सिंह पूर्व में ललितपुर,गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी मनोज कुमार सिंह ने निभाई है।

तीन बार मिल चुका है सेवा विस्तार

दिसंबर 2021 में दुर्गा शंकर मिश्रा को रिटायर होने से ठीक पहले सेवा विस्तार दिया गया था। इसके बाद 2022 और दिसंबर 2023 में तीसरी बार दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार दिया गया था। दिसंबर 2023 में दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा था,लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिला था।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं मनोज कुमार सिंह

1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।मौजूदा समय में कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां मनोज कुमार सिंह के पास है।यूपी की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में मनोज कुमार सिंह की अहम भूमिका रही है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में भी मनोज कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।अच्छे कामों के चलते मनोज कुमार सिंह को कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

46 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.