लखनऊ/कानपुर देहात। केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी अपने कर्मचारियों को दीपावली पर तोहफा देने की तैयारी कर रही है।दीपावली के पहले यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा। केंद्र के ऐलान के बाद यूपी सरकार के वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्ताव के तहत 12 लाख शिक्षकों, कर्मचारियों और 7 लाख पेंशनरों का 4-4 फीसदी डीए बढ़ेगा। कैबिनेट मंजूरी के बाद 1 जुलाई से बढ़ा हुआ डीए लागू होगा।
पिछली अवधि का एरियर भी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को मिलेगा।बता दें कि सरकार की ओर से साल में दो बार डीए हाइक का ऐलान किया जाता है। पहला हर साल 1 जनवरी से और दूसरा 1 जुलाई से लागू होता है। खबरों की माने तों कर्मचारियों के बढ़े हुए डीए का भुगतान एरियर के साथ अक्टूबर महीने की सैलरी में कर दिया जाएगा।
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर में बीती रविवार की रात प्रेम प्रसंग…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर…
राजेश कटियार, कानपुर देहात। डेरापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मडनापुर में कक्षा 5 के विद्यार्थियों…
कानपुर देहात: आज अमरौधा कस्बे में ज्वाला देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की विदाई…
कानपुर देहात: पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर अब अतिक्रमण के खिलाफ सीधे मैदान में उतर आई हैं!…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों…
This website uses cookies.