G-4NBN9P2G16
Categories: फतेहपुर

यूपी डबल मर्डर : फतेहपुर में दलित बहनों का शव तालाब में मिला

एक-एक आंख फूटी मिली, एक का कान भी काटा गया. फतेहपुर के तालाब में दोनों बच्चियों के हाथ बंधे शव मिले, पर पुलिस बच्चियों की मौत की वजह तालाब में डूबना बता रही है।

फतेहपुर,अमन यात्रा : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां दलित दो सगी बहनों (12 साल और 8 साल) का शव सोमवार रात गांव के बाहर तालाब में मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। परिजन के मुताबिक, ‘दोनों बहनों के हाथ पुआल से बंधे थे। सिर और कान पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। दोनों बच्चियों की एक-एक आंख भी फोड़ दी गई थी।’ परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस बच्चियों की मौत का कारण डूबने को बता रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

गांववालों से पूछताछ करती पुलिस।

 

रेप की जताई आशंका तो भड़की पुलिस, चाचा को हिरासत में लिया
घटना असोथर थाना इलाके की है। SP प्रशांत वर्मा समेत कई थानों की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद लड़कियों के चाचा ने शव देखने के बाद रेप के बाद हत्या की आशंका जताई तो पुलिस उन पर भड़क गई। उनकी बातों का दबाने का प्रयास किया। जब चाचा नहीं माने तो पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लेकर चली गई। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया तो पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

परिजन के मुताबिक, सोमवार शाम दोनों बहनें चने का साग लेने के लिए खेतों की तरफ गई थीं। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं तो खोजबीन की। देर रात दोनों का शव तालाब में मिला। मां ने आशंका जताई- एक बेटी से दुष्कर्म किया गया होगा। जब दूसरी बेटी ने विरोध किया होगा तो दोनों की आंखें फोड़कर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया।

पुलिस का दावा- पानी में डूबने से मौत
प्रयागराज रेंज के आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सभी पहलुओं की बारीकी से जांच के आदेश दिए हैं। SP प्रशांत वर्मा ने बताया कि असोथर थाना क्षेत्र में छिछनी गांव के तालाब में दो नाबालिग बच्चियों की लाश मिली। गांववालों के मुताबिक, दोनों बच्चियां तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने आई थीं, जहां गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

4 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

7 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

33 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

36 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

59 minutes ago

This website uses cookies.