उत्तरप्रदेश
यूपी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर शासनादेश जारी, 22 मार्च को होगा प्रकाशन
पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को फाइनल कर् दिया गया है। जिले की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के नाम आवंटित की गई है। ग्राम प्रधान समेत अन्य पदों के आरक्षण का आलेख्य प्रकाशन 20 मार्च को होगा।

वाराणसी,अमन यात्रा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासन से जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को फाइनल कर् दिया गया है। जिले की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के नाम आवंटित की गई है। ग्राम प्रधान समेत अन्य पदों के आरक्षण का आलेख्य प्रकाशन 20 मार्च को होगा। हालांकि, 22 मार्च तक प्रकाशन का मौका दिया गया है। 23 तक दावा आपत्ति का मौका दिया गया है। अगर 22 को प्रकाशन हुआ तो पब्लिक को सिर्फ एक दिन का ही मौका मिलेगा। दावा आपत्ति के निस्तारण के बाद अंतिम प्रकाशन 26 मार्च को होगा। प्रकाशन के बाद अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। जिम्मेदार लोगो का कहना है कि होली पहले अधिसूचना जारी हो सकती है। होली 29 मार्च को है।