यूपी में कैसे चला सपा मुखिया अखिलेश यादव का जादू, सपा प्रवक्ता ने बताई अंदर की बात

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी ने देश के सबसे अधिक लोकसभा वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश में कमाल कर दिया है।इससे देश की सियासत ही बदल गई।सपा के शानदार प्रदर्शन ने इंडिया गठबंधन में अखिलेश यादव की भूमिका अहम कर दी है।लोकसभा चुनाव में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई, जिसने अखिलेश यादव को उत्साह से लबरेज कर दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि इस बार सूबे की जनता ने धार्मिक मुद्दों से हटकर अपने मुद्दों पर मतदान किया है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी ने देश के सबसे अधिक लोकसभा वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश में कमाल कर दिया है।इससे देश की सियासत ही बदल गई।सपा के शानदार प्रदर्शन ने इंडिया गठबंधन में अखिलेश यादव की भूमिका अहम कर दी है।लोकसभा चुनाव में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई, जिसने अखिलेश यादव को उत्साह से लबरेज कर दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि इस बार सूबे की जनता ने धार्मिक मुद्दों से हटकर अपने मुद्दों पर मतदान किया है। सपा के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का बयान सामने आया है।

फखरुल ने कहा कि सबसे पहले मैं देश की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया और इंडिया गठबंधन का समर्थन किया। समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है।हम उत्तर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हैं, दलितों, मजदूरों और किसानों का आभार व्यक्त करते हैं। एनडीए द्वारा यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के दावे पर फखरुल हसन चांद ने तंज कसा।फखरुल हसन ने कहा कि सपने देखने में कोई टैक्स नहीं लगता है। देश में दूध और दही पर टैक्स है,लेकिन सपने देखने में कोई टैक्स नहीं है,आप सपने देख सकते हैं।

वो सपने देख रहे थे,लेकिन जनता उनसे हकीकत में सवाल कर रही थी कि पेपर लीक क्यों हो रहा है,अग्निवीर जैसी योजनाएं क्यों लाई जा रही है, महंगाई क्यों बढ़ी हुई है, किसानों की आय अभी तक क्यों दोगुनी नहीं हुई।इन सवालों का जवाब भाजपा के पास नहीं है। फखरुल ने कहा कि भाजपा केवल सपने देख रही थी, लेकिन सपा जनता के मुद्दे उठा रही थी, इसलिए जो परिणाम आए हैं, वो सामने हैं कि जनता ने इंडिया गठबंधन का साथ दिया है।

पखरुल हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पीडीए की रणनीति सफल हुई है। उत्तर प्रदेश के सभी परेशान युवाओं का,जो अग्निवीर योजनाओं से परेशान थे,उनका हमें साथ मिला है, जिन युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार ने नजरअंदाज करने का काम किया, हमें उन युवाओं का साथ मिला। आज जो आपको परिवर्तन नजर आ रहा है, वो उत्तर प्रदेश के युवाओं ने किया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

2 hours ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

17 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

19 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

19 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

19 hours ago

This website uses cookies.