G-4NBN9P2G16

यूपी में जानलेवा साबित हो रहा मानसून,जानिए बाढ़ का कितना और कहां पड़ा असर

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 16 ज़िले प्रभावित हैं।नेपाल से छोड़े गए पानी से नेपाल से सटे ज़िलों में नदियों का पानी बढ़ने से बाढ़ से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 16 ज़िले प्रभावित हैं।नेपाल से छोड़े गए पानी से नेपाल से सटे ज़िलों में नदियों का पानी बढ़ने से बाढ़ से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी ज़िलों के अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों को बिना ढिलाई करने का निर्देश दिया है।बाढ़ से कुल 16 ज़िलों में ग्रामीण इलाकों में पानी आने से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।

कहां-कहां है बाढ़ का असर

उत्तर प्रदेश में कुल 16 ज़िलों की 41 तहसीलों के 923 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है। इन 16 जिलों में पीलीभीत,लखीमपुर खीरी,श्रावस्ती,बलरामपुर,कुशीनगर,बस्ती, शाहजहांपुर,बाराबंकी,सीतापुर,गोंडा,सिद्धार्थनगर,गोरखपुर, मुरादाबाद,बरेली,आज़मगढ़ और बलिया के कुछ गांवों में नदियों का पानी बढ़ने से बाढ़ आई है। इन 16 जिलों में 36 गांवों में नदियों की कटान का भी असर हुआ है।बाढ़ से अब तक कुल 18 लाख की आबादी पर असर हुआ है और 14 लोगों की मौत हुई है।

प्रशासन ने कितनी की मदद

योगी सरकार की तरफ से सभी 16 बाढ़ प्रभावित ज़िलों में प्रशासन को राहत पहुंचाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित 923 गांवों में अब तक ढाई लाख लंच पैकेट्स, 11 हज़ार खाद्यान्न पैकेट्स और 109 जगहों पर लंगर की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने कुल 764 नाव बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाई है।साथ ही 756 जगहों पर लोगों के रहने के लिए शरण स्थली स्थापित की है। अब तक कुल 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों को शरणालय तक पहुंचाया गया है,जिसमें वर्तमान में डेढ़ हज़ार से अधिक लोग वहीं रह रहे हैं।योगी सरकार की तरफ़ से 642 मेडिकल टीमों को बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में तैनात किया गया है। लखनऊ में राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार लगातार राहत कार्यों पर काम कर रहे हैं।

 

सीएम योगी ने किया दौरा

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश देने के अलावा तीन बाढ़ प्रभावित ज़िलों का दौरा किया है।साथ ही कुछ ज़िलों का हवाई सर्वेक्षण भी किया है।सीएम ने बुधवार को लखीमपुर खीरी,गुरुवार को बलरामपुर और श्रावस्ती का दौरा किया।तीनों ज़िलों में सीएम ने पहले हवाई सर्वेक्षण किया फिर ख़ुद गांवों में जाकर लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई। सीएम ने प्रशासन से खाने पीने की व्यवस्था के अलावा मेडिकल सुविधा,रहने की व्यवस्था,पशुओं के चारे,भूसे समेत अन्य सुविधाएं समय से पहुंचाने को कहा है।राहत आयुक्त कार्यालय के साथ-साथ बाढ़ पर मंत्रालय और सीएम कार्यालय लगातार नज़र बनाए हुए है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.