लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले
बेसिक शिक्षा निदेशक कंचन वर्मा का तबादला, मोनिका रानी को मिला अतिरिक्त प्रभार

- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया।
- कंचन वर्मा को नई जिम्मेदारी: उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक के पद से हटाकर आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद बनाया गया है।
- मोनिका रानी को मिला अतिरिक्त प्रभार: विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, मोनिका रानी को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- प्रमुख विभागों में बदलाव: खेल, युवा कल्याण, पर्यटन, परिवहन और चिकित्सा शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन तबादलों में कई प्रमुख विभागों के शीर्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादलों की सूची:
- रंजन कुमार को प्रमुख सचिव, आयुष तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त करते हुए उनके वर्तमान प्रभार यथावत रखे गए हैं।
- सुहास एल.वाई. को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- चैत्रा वी. को महानिदेशक, आयुष, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- संजय कुमार खत्री को नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद से हटाकर प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
- कंचन वर्मा को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के पद से हटाकर आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- मोनिका रानी को विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग के साथ प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त, प्रयागराज से हटाकर मंडलायुक्त, लखनऊ बनाया गया है।
- डॉ. रोशन जैकब को मंडलायुक्त, लखनऊ के पद से हटाकर सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- राजेश कुमार-2 को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पद से हटाकर महानिदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त, बरेली से हटाकर मंडलायुक्त, प्रयागराज बनाया गया है।
- किंजल सिंह को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा से हटाकर परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- ब्रजेश नारायण सिंह को परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश से हटाकर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।
- मनीषा त्रिघाटिया को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के पद से हटाकर सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।
- बी. चंद्रकला को सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से हटाकर सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी बनाया गया है।
- अनामिका सिंह को सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद से हटाकर मंडलायुक्त, बरेली बनाया गया है।
- अपर्णा यू. को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।ये भी पढ़े- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.