G-4NBN9P2G16
लखनऊ

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

बेसिक शिक्षा निदेशक कंचन वर्मा का तबादला, मोनिका रानी को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन तबादलों में कई प्रमुख विभागों के शीर्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख तबादलों की सूची:

  • रंजन कुमार को प्रमुख सचिव, आयुष तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त करते हुए उनके वर्तमान प्रभार यथावत रखे गए हैं।
  • सुहास एल.वाई. को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • चैत्रा वी. को महानिदेशक, आयुष, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
  • संजय कुमार खत्री को नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद से हटाकर प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
  • कंचन वर्मा को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के पद से हटाकर आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
  • मोनिका रानी को विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग के साथ प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
  • विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त, प्रयागराज से हटाकर मंडलायुक्त, लखनऊ बनाया गया है।
  • डॉ. रोशन जैकब को मंडलायुक्त, लखनऊ के पद से हटाकर सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
  • राजेश कुमार-2 को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पद से हटाकर महानिदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
  • सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त, बरेली से हटाकर मंडलायुक्त, प्रयागराज बनाया गया है।
  • किंजल सिंह को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा से हटाकर परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
  • ब्रजेश नारायण सिंह को परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश से हटाकर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।
  • मनीषा त्रिघाटिया को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के पद से हटाकर सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।
  • बी. चंद्रकला को सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से हटाकर सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी बनाया गया है।
  • अनामिका सिंह को सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद से हटाकर मंडलायुक्त, बरेली बनाया गया है।
  • अपर्णा यू. को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।ये भी पढ़े- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सड़क हादसा: कानपुर देहात में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More

47 seconds ago

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

16 minutes ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

2 hours ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

2 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.