यूपी वाले हो जाएं सावधान! यागी तूफान से भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में चेतावनी जारी

उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ घंटों में भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई जा रही है पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर होने के कारण उमस बढ़ गई थी। पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे यागी तूफान के कारण मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ घंटों में भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई जा रही है पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर होने के कारण उमस बढ़ गई थी। पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे यागी तूफान के कारण मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का एलर्ट-

पश्चिम बंगाल से यागी तूफान उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले तीन दिन तक उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का एलर्ट है जिनमें प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, झांसी और महोबा शामिल हैं, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 30 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में बारिश का रिकॉर्ड भी बहुत कम था जबकि कुछ जनपदों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। जून से लेकर सितंबर तक की अवधि में कुल बारिश सामान्य से अधिक रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तूफान ‘यागी’ के कारण पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

2 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

3 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

3 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

4 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

4 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

5 hours ago

This website uses cookies.