G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

यूपी विधानसभा सत्र: लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में हुई नोकझोंक

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई।यूपी में बिजली सप्लाई,लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर बदलने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सदन में जवाब दिया और प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार को निशाने पर ले लिया।

एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई।यूपी में बिजली सप्लाई,लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर बदलने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सदन में जवाब दिया और प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार को निशाने पर ले लिया।

 

सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह ने सवाल उठाया कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज एक समस्या है,जिससे कि नलकूप तक नहीं चल पाते हैं किसानों को मुश्किल होती है।प्रभु नारायण ने कहा कि कई बार मौसम खराब होने के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं, जो कि 15-15 दिनों तक नहीं बदले जाते हैं जबकि 72 घंटे में बदलने का प्रावधान है। इससे इस भीषण गर्मी में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

 

इस पर जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस सरकार ने वर्तमान दौर में प्रदेश में बिजली आपूर्ति में रिकॉर्ड बनाया है,इस तरह की पावर सप्लाई पहले कभी नहीं हुई। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सपा सदस्य को बताना चाहिए कि कहां पर 15 दिनों तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाते हैं। अगर ऐसा कहीं है तो कार्यवाई की जाएगी।हमारी सरकार में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। हमने रिकॉर्ड पावर सप्लाई की है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.