कानपुर देहात

यूपी : सरकारी स्कूलों की बदली टाइमिंग, सुहाने मौसम की वजह से हुआ बदलाव

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल अब नई समय सारिणी से संचालित होंगे। परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालन का समय बदल दिया गया है। अब तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल सुबह 8.00 बजे से 2.00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल अब नई समय सारिणी से संचालित होंगे। परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालन का समय बदल दिया गया है। अब तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल सुबह 8.00 बजे से 2.00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। 26 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक यह समय सीमा निर्धारित की गई है। सुहावना मौसम होने की वजह से स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश के तहत विद्यालय संचालन के दौरान 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी और योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद शिक्षण अवधि शुरू होगी एवम एक 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक प्रातः 9.00 बजे से अपराहन 3.00 बजे तक विद्यालयों का संचालन होगा।

वर्तमान में समय

गर्मी : सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक

सर्दी : सुबह 9.00 बजे से 3.00बजे तक

नया टाइम टेबल

गर्मी : सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

सर्दी : सुबह 9.00 बजे से शाम 3.00 बजे तक

ये भी पढ़े –  यूपी के परिषदीय विद्यालयों में 1 सप्ताह के निरीक्षण में गायब मिले 3901 शिक्षक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। समय सारिणी के तहत अब स्कूलों का संचालन 26 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक एवम 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक प्रात 9.00 बजे से अपराहन 3.00 बजे तक होगा। सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों अनुदेशकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बदले समय के अनुसार स्कूल संचालन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: ट्रेन की खिड़की से गिरकर 15 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

कानपुर देहात: कानपुर देहात में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ रूरा रेलवे…

12 minutes ago

कानपुर देहात में 3.5 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर, कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण के…

22 minutes ago

बारिश में सेहत की सुरक्षा जरूरी: डॉ. विकास

पुखरायां, भोगनीपुर। आज देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर…

42 minutes ago

कानपुर की जर्जर सड़क पर ‘नेताओं का अंधापन’, छात्र-छात्राएं हो रहे चोटिल

राजेश कटियार, कानपुर। बार-बार शासन प्रशासन की चौखट खटखटाने के बावजूद लोगों की समस्याएं अनसुनी…

1 hour ago

कड़ी मेहनत से शिक्षिका ने बदली स्कूल की तस्वीर, नामांकन में हुई रिकॉर्ड वृद्धि

कानपुर देहात। अगर कुछ करने का दिल में जज्बा हो तो लक्ष्य असंभव नहीं। हालात…

1 hour ago

पुखरायां में हुई 40 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को दबोचा

कानपुर देहात: पुखरायां कस्बे में पिछले साल अक्टूबर में हुई एक बड़ी चोरी का कानपुर…

2 hours ago

This website uses cookies.