बांदा

योग करने से स्वस्थ्य होता है शरीरः आनंद

आज भाजपा मंडल ओरन की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिवांश जेके मैरिज हाल पर संपन्न हुई।

ओरन/बांदा। आज भाजपा मंडल ओरन की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिवांश जेके मैरिज हाल पर संपन्न हुई। बैठक में जिला मंत्री भाजपा बांदा राजषि शुक्ला, भाजपा मंडल प्रभारी ओरन डॉ राम राज गुप्ता आनंद, जिला उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा, चेयरमैन योगेश द्विवेदी, सहित बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी, सहित आम जनमानस एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मंडल ओरन की बैठक में पधारे मंडल प्रभारी डॉ रामराज गुप्ता ष्आनंदष्ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 जून को पूरा विश्व आठवां योग दिवस मनाने जा रहा है जो हमारे पूर्वजों की देन है। आनंद ने कहा कि योग करने से हम सब का शरीर स्वस्थ एवं दुरुस्त रहता है इसलिए प्रत्येक दिन योग करना चाहिए।

23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजन किया जाए। 25 जून को आपातकाल जिला स्तर पर संपन्न कराया जाएगा तथा 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रत्येक शक्ति केंद्र पर टेलीविजन रेडियो के माध्यम से सुनने के लिए जनता जनार्दन से आवाहन किया जाए। आप की बैठक में प्रभाकर द्विवेदी, केके कुशवाहा, संतोष पांडे, रामबाबू दीक्षित, राधेश्याम साहू, मुदित द्विवेद्वी, राजू अनुरागी, मार्तंड, मनोज विश्वकर्मा, राम बिहारी शुक्ला आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

1 hour ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

17 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

18 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

18 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

18 hours ago

This website uses cookies.