रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों पर नकेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 नमूने लिए
आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर, कानपुर देहात में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है।

कानपुर देहात – आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर, कानपुर देहात में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, बुधवार को विभिन्न स्थानों पर मिठाइयों, खोया और अन्य खाद्य पदार्थों के 11 नमूने जांच के लिए लिए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) राम अवतार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मैथा, रसूलाबाद और परसौली में छापेमारी की।
क्या-क्या कार्रवाई हुई:
- विष्णु प्रोविजन स्टोर, मैथा से बेसन, सूजी और रिफाइंड तेल के नमूने लिए गए।
- लल्लन स्वीट हाउस, परसौली से मिल्क केक और पनीर के नमूने लिए गए।
- चंदन स्वीट हाउस, रसूलाबाद से राजभोग और पेड़ा के नमूने लिए गए।
- रसूलाबाद में ही किशन मिश्रा के प्रतिष्ठान से बूंदी के लड्डू और श्रीकांत मिश्रा के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना लिया गया।
- दिलीप कुमार सिंह (परसौली) के प्रतिष्ठान से पेड़ा और रिद्धि सिद्धि स्वीट हाउस से खोया का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया।
इन सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों पर आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.