G-4NBN9P2G16
कानपुर

रघुराज प्रताप के बाद अब शिवपाल की परिवर्तन यात्रा, यूपी में होंगे सात चरण

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनपदों में अपनी पार्टी के प्रति माहौल बना रहे हैं।

कानपुर, अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनपदों में अपनी पार्टी के प्रति माहौल बना रहे हैं। कानपुर शहर में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विगत दिवस रघुराज प्रताप सिंह यात्रा लेकर कानपुर पहुंचे थे तो अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी कर चुके हैं। 12 अक्टूबर से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा का कानपुर में भी आना तय है।

प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने प्रदेश में परिवर्तन करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर से शिवपाल यादव के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। प्रसपा महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि कुल सात चरणों में प्रदेश में यात्रा निकलनी है। पहले चरण की शुरूआत मथुरा से होगी। यह यात्रा कुल सात चरणों में होगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 19 अक्टूबर को कानपुर से यात्रा की शुरूआत होगी।

मसीह समाज का प्रसपा को समर्थन

मसीह समाज की ओर से विगत गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी शामिल हुए। पादरी जितेंद्र सिंह ने प्रसपा को समर्थन करने की घोषणा की थी। इसपर शिवपाल ने कहा था कि मसीह समाज को सरकार बनाने में मसीह समाज की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। मसीह समाज के आने से प्रसपा मजबूत होगी। प्रसपा मसीह समाज की आवाज भी उठाएगी।

दूसरे चरण में रघुराज प्रताप आए थे कानपुर

जन सत्ता लोकतांत्रिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलिय विधायक रघुराज प्रताप सिंह द्वारा जनसंकल्प यात्रा के दूसरे चरण में कानपुर पहुंचे थे। उनका स्वागत जाजमऊ, नौबस्ता, पटेल चौक बर्रा, विजयनगर सहित अन्य जगहों पर रैली का स्वागत किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

3 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.