उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां पंचायत सचिवालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के रनियां गांव स्थित पंचायत सचिवालय में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी ने आरआरसी सेंटर का उद्घाटन कर स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रकाश डाला।गुरुवार को तहसील क्षेत्र के रनियां गांव स्थित पंचायत सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।झंडारोहण जिला पंचायती राज अधिकारी विकास पटेल ने किया

Story Highlights
  • जिला पंचायती राज अधिकारी ने किया आरआरसी सेंटर का उद्घाटन,स्वतंत्रता दिवस पर डाला प्रकाश

बृजेंद्र तिवारी, पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के रनियां गांव स्थित पंचायत सचिवालय में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी ने आरआरसी सेंटर का उद्घाटन कर स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रकाश डाला।गुरुवार को तहसील क्षेत्र के रनियां गांव स्थित पंचायत सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।झंडारोहण जिला पंचायती राज अधिकारी विकास पटेल ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बैच लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।ग्राम प्रधान योगेश कुमार शुक्ला एवं सचिव अंशिका सिंह ने उन्हें बुके,रामचरितमानस भेंटकर व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी ने गांव में बने आरआरसी सेंटर का उद्घाटन भी किया।स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को 75 वर्ष हो रहे हैं।

Untitled design 1

संविधान ने देश के सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।लेकिन अब हमें कर्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए।यदि हम सब मिलकर अपने कर्तव्यों को पूरा करेंगे तो देश का लोकतंत्र मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि पंचायत में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो पंचायतों को और भी मजबूती प्रदान होगी।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों व करीब एक सैकड़ा लोगों ने मिलकर गांव में प्रभातफेरी भी निकाली।इस दौरान जनगणमन की धुन से पूरा गांव गुंजायमान रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान योगेश कुमार शुक्ला व पंचायत समिति अंशिका सिंह की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र पाल सिंह ने किया।

319a8858 2b6c 4bf4 98a0 e8357d0aa7b7 6

इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी विवेक सैनी,एडीओ पंचायत रामप्रकाश पाठक,एडीओ एजी बलवीर प्रजापति,पंचायत सचिव अंशिका सिंह,रिंकल सिंह,जे ई रूप सिंह,अकाउंटेंट राजेश मिश्रा,पंचायत सहायक हर्षित बाजपेई,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सलोनी सचान,सरोज देवी,आयुषी,गुडिया,उषा देवी,सोनी सचान,बाबू सिंह यादव,उमाशंकर सचान,अतर सिंह गिहार,राजेश बाजपेई,राजू सचान समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading